{"_id":"65d0e39b222d6c7ae80b055b","slug":"tempo-filled-with-workers-overturned-due-to-impact-of-trailer-many-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109586-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेलर के धक्के से श्रमिकों से भरी टेंपो पलटी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेलर के धक्के से श्रमिकों से भरी टेंपो पलटी, कई घायल
विज्ञापन
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से श्रमिकों से भरी टेंपो पलट गया। टेंपो सवार कई श्रमिक घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद ट्रेलर फरार हो गया। सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया।
टेम्पो में बैठे प्रदीप कुमार (20) निवासी केवाल, मुंद्रिका (65) निवासी धूमा, तुलसी (39) घिवही, अजित पासवान (33) निवासी गढ़वा, शिवपूजन (21) अजनिया, रुक्मणि (35) निवासी घिवही, अनिल कुमार पटेल (37) निवासी मेदनीखाड़, कमलेश (22) धुमा, विनोद कुमार (35) निवासी सलैयाडीह सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार सीएचसी दुद्धी में हो रहा है।
चिकित्सक ने अनिल कुमार पटेल (37) निवासी मेदनीखाड़ के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टेम्पो में बैठे श्रमिक विंढमगंज से दुद्धी मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना स्थल पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। भाग रहे ट्रेलर को पकड़ लिया गया है।