फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature started rising again, no respite from humidity

Sonebhadra News: फिर चढ़ने लगा पारा, उमस से राहत नहीं

Wed, 05 Jun 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Temperature started rising again, no respite from humidity
जिले में दो दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन, बीते तीन दिन से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। इससे उमस में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सूर्य की तल्ख किरणों से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को सुबह से ही सूर्य की किरणें तल्ख थीं। 11 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। झुलसा देने वाली गर्म हवा के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। जैसे जैसे धूप चढ़ता गया, वैसे वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं सोमवार को न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed