फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature remained stable due to clouds in the sky, minimum mercury rose by two degrees

Sonebhadra News: आसमान में बादल से अधिकत तापमान स्थिर, न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़ा

Sun, 12 May 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Temperature remained stable due to clouds in the sky, minimum mercury rose by two degrees
जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। पिछले सप्ताह तेज आंधी, बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हुआ था। दो दिन से तापमान में बढ़त जारी है। हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले ही अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन

आसमान के बीच भगवान भास्कर लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। बादल होने के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मौसम खराब होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके मुकाबले शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की तरह रविवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा। मगर न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को दोपहर 12 बजे तक तल्ख धूप निकला। मगर इसके बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छा गए। फिर कुछ देर बाद धूप निकल गई। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में छाया बादल शाम तक रहा। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को यलो अलर्ट जारी था। तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई थी। हालांकि रविवार को आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन तेज आंधी नहीं चली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मगर सोमवार को मौसम खराब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed