फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature increased by two degrees, yet people are not relieved from melting

Sonebhadra News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, फिर भी लोगों को गलन से राहत नहीं

Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees, yet people are not relieved from melting
सोनभद्र। जनपद में दो दिन से दर्ज की जा रही तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन

इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। बावजूद इसके ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली।
शनिवार को सुबह 11 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। पूरे दिन चले सर्द हवा से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed