फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager was strangled to death, the body was thrown on the banks of Rihand reservoir, the accused were called

Sonebhadra: किशोर की गला दबाकर हत्या, शव को रिहंद जलाशय के किनारे फेंका, घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी

Sat, 15 Jul 2023 01:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

विजय को शुक्रवार की शाम कुछ युवक घर से बुलाकर साथ ले गए। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात पिता ड्यूटी से घर आए तो बेटे को न पाकर उसकी खोजबीन शुरू की। उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक को पकड़कर पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में काफी दबाव देने पर रिहंद जलाशय की ओर ढूंढने की बात कही।

विज्ञापन
Teenager was strangled to death, the body was thrown on the banks of Rihand reservoir, the accused were called
मृतक विजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव रिहंद जलाशय के किनारे से बरामद हुआ। घटना के पीछे आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। किशोर के पिता ने गांव के ही तीन भाइयों पर हत्या का शक जताया है। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Mirzapur News: राबर्ट्सगंज मंडी जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रक से जा भिड़ी, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

झीलो निवासी पवन भारती का पुत्र विजय (16) को शुक्रवार की शाम कुछ युवक घर से बुलाकर साथ ले गए। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात पिता ड्यूटी से घर आए तो बेटे को न पाकर उसकी खोजबीन शुरू की। उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक को पकड़कर पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में काफी दबाव देने पर रिहंद जलाशय की ओर ढूंढने की बात कही। परिजन सुबह जब जलाशय की ओर पहुंचे तो वहां खम्हरिया गांव के पास जलाशय के किनारे बालू में विजय का शव पाया गया। उसके गले पर गहरा निशान था। बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि हत्या का मामला है। परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले तीन सगे भाइयों  विरुद्ध तहरीर दी है। किशोर का दो दिन पहले उनसे विवाद हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed