फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager strangled to death, body thrown into Rihand

Sonebhadra News: किशोर की गला दबाकर हत्या, शव को रिहंद जलाशय में फेंका

Sat, 15 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager strangled to death, body thrown into Rihand
बीजपुर। थाना क्षेत्र के झीलों ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात आपसी रंजिश में किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव रिहंद जलाशय के किनारे से बरामद हुआ। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

झीलो निवासी पवन भारती का पुत्र विजय (16) को शुक्रवार की शाम कुछ युवक घर से बुलाकर साथ ले गए। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात पिता ड्यूटी से घर आए तो बेटे को न पाकर उसकी खोजबीन शुरू की। उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक से पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में काफी दबाव देने पर रिहंद जलाशय की ओर ढूंढने की बात कही। परिजन सुबह जब जलाशय की ओर पहुंचे तो वहां खम्हरिया गांव के पास जलाशय के किनारे बालू में विजय का शव मिला। उसके गले पर गहरा निशान था। बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शिवम उर्फ मुलायम की विजय से आपसी रंजिश थी। इसी विवाद में उसने अपने भाइयों की मदद से घटना को अंजाम दिया। केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed