{"_id":"6910555a103d60363c03c660","slug":"teenager-playing-on-freight-train-compartment-fell-down-after-being-scorched-by-high-tension-current-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मालगाड़ी के डिब्बे से झुलसकर नीचे गिरा युवक, खेलते समय हाईटेंशन से हुआ दर्दनाक हादसा; रोते हुए पहुंची मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मालगाड़ी के डिब्बे से झुलसकर नीचे गिरा युवक, खेलते समय हाईटेंशन से हुआ दर्दनाक हादसा; रोते हुए पहुंची मां
Sun, 09 Nov 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और उसकी मां माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra News: ओबरा के डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब मालगाड़ी पर खेल रहे एक किशोर की जान खतरे में पड़ गई। हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे किशोर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गजराज नगर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र पूजा अपने छोटे भाई मनीष (12) और कुछ अन्य बच्चों के साथ खड़ी मालगाड़ी के खाली डिब्बों पर चढ़कर खेल रहा था। इस दौरान अभिषेक जैसे ही ऊपर चढ़ा, वह अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट लगने से अभिषेक बुरी तरह झुलस गया और खाली बोगी के भीतर जा गिरा। उसके भाई मनीष व अन्य बच्चों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तभी ट्रेन चल पड़ी। डर के मारे सभी बच्चे वहां से भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
घबराई मां पूजा तत्काल ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां घायल अभिषेक दर्द से तड़प रहा था। बच्चे की चीख सुनकर रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उसे बोगी से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन