फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies due to drowning while bathing in Son river

Sonebhadra News: सोन नदी में स्नान करते समय डूबने से किशोर की मौत

Tue, 28 May 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning while bathing in Son river
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित सोन नदी में स्नान करते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। रविवार की शाम किशोर स्नान करते समय नदी में डूब गया था। जिसे स्थानीय नाविकों के अथक प्रयास करने के पश्चात दूसरे दिन सोमवार को शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिनेश (16) वर्ष पुत्र परमानंद निवासी चोपन देवखड़ से अपने रिस्तेदारी में रविवार को करगरा जा रहा था। इसी दौरान सोन नदी घाट पर स्नान करने लगा। स्नान करते समय वह गहरे पानी में डूब गया था। घटना की जानकारी होने पर रविवार को उसकी काफी खोजबीन की गई। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन सोमवार को चोपन पुलिस की मौजूदगी में खोजबीन शुरू की गई तो सुबह करीब सात बजे सोन नदी से किशोर का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि सोन नदी में मशीन से बालू निकाल लेने के कारण जगह-जगह नदी गहरी हो गई है। जिसके कारण गहरे पानी में चले जाने के कारण किशोर डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed