{"_id":"664a2a97634a0ff0c00f135f","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-pond-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-113257-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पॅवर गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह कुछ दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में आया था। मूल रूप से घोरावल कोतवाली अन्तर्गत कुसुम्हा गांव निवासी राजू बियार का पुत्र सत्यम बियार (17) सदर कोतवाली क्षेत्र के पंवर गांव आया हुआ था।
रविवार की सुबह वह नहाने के लिए गांव के ही तालाब में दोस्तों के साथ गया था। तालाब में नहाते समय वो डूबने लगा। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वो डूब चुका था। सूचना पर गांव के लोगों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला।
घटना की जानकारी होने पर उप निरीक्षक महेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।