फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies due to drowning in bowli

Sonebhadra News: बाउली में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 08 Oct 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in bowli
कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में रविवार शाम बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। लोहांडी गांव निवासी अजय कोल का पुत्र बृजेश (14) की गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास खेत में बने बाउली में रविवार को डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे बृजेश नहाने के लिए गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास एक किसान की निजी बाउली में गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई । काफी देर तक घर न लौटने पर घर के लोगों ने खोज बीन शुरू की तो बाउली के पास उसका कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और दोपहर दो बजे उसे बाउली से बाहर निकाला गया। आनन फानन में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना नहीं दी। मृतक बृजेश दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। उधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article