फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies and four injured in road accident as orchestra party vehicle overturns in Sonbhadra

Sonbhadra Accident: आर्केस्ट्रा पार्टी का वाहन पलटा, हादसे में किशोरी की मौत; दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

Thu, 25 Apr 2024 09:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 09:22 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर धुरकुरी गांव के पास आर्केस्ट्रा पार्टी का वाहन पलट गया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Teenager dies and four injured in road accident as orchestra party vehicle overturns in Sonbhadra
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायलों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के धुरकुरी गांव के पास बुधवार की रात आर्केस्ट्रा पार्टी का वाहन पलट गया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


एक ही टेंपो में सवार थे करीब 10 लोग
घोरावल की आर्केस्ट्रा पार्टी वैवाहिक समारोह में कार्यक्रम के लिए टेंपो से मिर्जापुर के सुगापाख गांव जा रही थी। टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे और साउंड सिस्टम लदा था। इसी दौरान धुरकरी गांव में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घोरावल नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी गंगाप्रसाद (28) पुत्र माले, शारदा (24) पत्नी गंगा प्रसाद, कन्हारी निवासी रामवृक्ष (29) पुत्र शिव, सिंगरौली के थाना गढ़वा निवासी फोटो कुमारी (18) पुत्री कमलेश और घोरावल निवासी दुर्गा कुमारी (16) पुत्री रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व पुलिस की सहायता से सभी को घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दुर्गा कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed