फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager climbed onto goods train wagon and died of electrocution

Sonebhadra News: मालगाड़ी के वैगन पर चढ़े किशोर की करंट से मौत

Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager climbed onto goods train wagon and died of electrocution
ओबरा। डाला रेलवे क्राॅसिंग के पास खड़ी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे अभिषेक (17) की शुक्रवार को मौत हो गई। वाराणसी में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे गजराजनगर के समीप खड़ी मालगाड़ी के खाली वैगन पर चढ़ाकर गजराज नगर निवासी अभिषेक, उसका छोटा भाई मनीष, कल्लू व अन्य बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अभिषेक (17) मालगाड़ी के ऊपर खड़ा हो गया जिससे वह हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया और बोगी में जा गिरा। साथ में खेल रहे बच्चों ने उसे निकालने का प्रयास किया मगर निकालने में असफल रहे। इसी दौरान ट्रेन ओबरा डैम की ओर चल पड़ी।
विज्ञापन

बच्चे घबराकर ट्रेन से कूदकर घर की ओर भागे और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। यह सुनकर घबराई मां ओबरा डैम स्टेशन पहुंची तो वहां खड़ी मालगाड़ी की खाली बोगी के भीतर घायल बच्चा दर्द से छटपटा रहा था। रेलवे कर्मचारियों ने उसे तत्काल बोगी से निकाला और एंबुलेंस चोपन सीएचसी भेजा। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed