फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager accused of molesting five month old dead child

UP: 14 साल की मूक-बधिर किशोरी ने मृत बच्चे को दिया जन्म, मुंहबोले मामा पर एक साल से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक 14 साल की दिव्यांग ने पांच माह के मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला शख्स, जिसे वह मामा बोलती थी, वह एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। 

विज्ञापन
Teenager accused of molesting five month old dead child
सोनभद्र में किशोरी ने मृत बच्चे को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिला अस्पताल में सोमवार को किशोरी ने प्रसव के बाद पांच माह के मृत बच्चे को जन्म दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी के साथ बगल में रहने वाले 43 साल के एक व्यक्ति पर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप है। 
विज्ञापन


किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी और आरोपी को इशारे में मामा कहती थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता मूल रूप से रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


यह है मामला
किशोरी माता-पिता के साथ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित ननिहाल में रहती है। पिता के मुताबिक चार-पांच दिन पहले बेटी (14) के पेट में दर्द होने पर उसे जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जांच के बाद नर्स ने बेटी के गर्भवती होने का संदेह जताया। यकीन न होने पर परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पांच माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई। जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर एक साल से गलत हरकत करने की बात बताई।

रविवार की रात किशोरी के पेट में तेज दर्द होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां सोमवार की दोपहर में उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी उनके घर के पड़ोस में ही रहता है। उसका घर में बराबर आना-जाना रहता है। किशोरी भी इशारे में उसे मामा कहती थी। किसी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। मृत बच्चे का नमूना भी डीएनए जांच के लिए रखा गया है।

चार बच्चों का पिता है आरोपी

आरोपी का घर पीड़िता के घर के बगल में ही है। वह गैर जाति का है, लेकिन परिवार से काफी घुला-मिला था। ननिहाल में रहने के कारण पीड़िता भी उसे मामा मानती थी और अपने इशारों में इसी तरह पुकारती भी थी। आरोपी को चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां भी हैं।

अस्पताल में हुई लापरवाही
जिला अस्पताल में महिला संबंधित अपराध के मामलों में जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है। रविवार की रात पीड़िता के पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि पहले भर्ती करने के बाद उसे इलाज से मना कर दिया गया।

दर्द से कराहती पीड़िता को फर्श पर कई घंटे गुजारने पड़े। सुबह होने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब पहुंचे सदर कोतवाल सहित अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता को भर्ती किया गया। वहां उसे ओटी में भी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed