फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenage girl misdeed in sonbhadra three accused arrested one injured in encounter mother appealed for justice

UP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...30 घंटे में तीनों आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में एक घायल; मां ने दी थी तहरीर

Sun, 04 Jan 2026 12:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:05 PM IST
सार

UP Crime: सोनभद्र जिले में शनिवार की सुबह एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एक दिन बाद यानी रविवार को तीनों को बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ है।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed in sonbhadra three accused arrested one injured in encounter mother appealed for justice
मुठभेड़ के बाद माैके पर पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कनहरा निवासी पप्पू उर्फ बिन्दू यादव, ओबरा भलुआ टोला मलिन बस्ती निवासी अर्जुन डोम, सेक्टर-10 लंका कॉलोनी निवासी करन डोम शामिल हैं। शनिवार की रात बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में घेरेबंदी के दौरान करन डोम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को साथ काम करने वाली किशोरी (17) को झांसा देकर राजगीर मिस्त्री पप्पू उर्फ़ बिंदु यादव पहाड़ी पर ले गया और वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दो जनवरी की रात पुलिस ने मामले में केस दर्ज़ किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। 

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता व उसकी मां को मिशन शक्ति टीम के माध्यम से तत्काल कानूनी सहायता, काउंसलिंग और सुरक्षा प्रदान की गई। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed