फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Technical team constituted to monitor the works

कार्यों की निगरानी के लिए तकनीकी टीम गठित

Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Technical team constituted to monitor the works
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज और अटल आवासीय विद्यालय सहित जिले में 50 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की मॉनिटरिंग ईपीसी मोड पर होगी। तय समय सीमा में काम पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने यह कवायद की है। परियोजनाओं की निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय तकनीकी टीम भी गठित की गई है। इसकी रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी। चुर्क में सवा सौ करोड़ से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। वहीं श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए चोपन में 61 करोड़ से मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन है। इनका निर्माण विलंबित हो रहा है। इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग, प्राक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड से कार्य कराते हुए मॉनिटरिंग का निर्णय लिया गया है। इसके लिए डीएम के अधीन तकनीकी प्रकोष्ठ में डीएम अध्यक्ष, सदस्य के रूप में सीडीओ, डीएम की ओर से नामित लोक निर्माण विभाग/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग/ सिंचाई विभाग से नामित एक्सईएन, प्रशासकीय विभाग के जनपद स्तरीय वरिष्ठतम अधिकारी और एक्सईएन, पीडब्लूडी (समर्पित भवन खंड), सदस्य/सचिव होंगे। प्रकोष्ठ की बैठकों में प्रोजेक्ट मैनजमेंट कंसल्टेंट एवं ईपीसी कांट्रैक्टर के जिला स्तरीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। डीएम व सीडीओ प्रतिमाह स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। प्रकोष्ठ की ओर से मासिक बैठक में परियोजना की टाइम लाइन के अनुसार प्रगति, गुणवत्ता, थर्ड पार्टी रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य में किसी भी तरह के गतिरोध का निराकरण किया जाएगा। सीडीओ सौरभ गंगवार ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में तकनकी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर मानक के अनुसार परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed