{"_id":"670839a37654e9769f0408d4","slug":"teams-formed-to-stop-black-marketing-of-fertilizers-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119114-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बनीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बनीं टीमें
विज्ञापन
सोनभद्र। रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने तथा किसानों को खाद उपलब्ध कराने जाने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर टीमें गठित की गई हैं। टीम को संबंधित क्षेत्र में जांच कर खाद की कालाबाजारी रोकने, इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
शासन की तरफ से अंतरराज्यीय सीमाओं के निकटवर्ती जनपदों में उर्वरकों के अवैध परिचालन, उपलब्धता एवं वितरण की सघन निगरानी एवं प्रदेश के बाहर उर्वरकों के यातायात पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीएम ने कृषि विभाग, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सचल दल के रूप में संयुक्त टीमों का गठन किया है। तहसील ओबरा तहसील में कृषि विभाग से भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज/उर्वरक निरीक्षक, पुलिस विभाग से सीओ ओबरा और प्रशासनिक विभाग से एसडीएम को टीम में शामिल किया गया है। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज तहसील में क्रमश: अपर जिला कृषि अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक, सीओ रॉबर्ट्सगंज और एसडीएम सदर, दुद्धी तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन, उर्वरक निरीक्षक, सीओ दुद्धी और एसडीएम दुद्धी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार घोरावल तहसील में जिला कृषि अधिकारी/उर्वरक निरीक्षक, सीओ घोरावल और एसडीएम घोरावल की टीम गठित की गई है। गठित सचल दल के अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र/तहसील में भ्रमण करते हुए यूरिया एवं डीएपी के अवैध परिचालन, कालाबाजारी एवं उचित वितरण के लिए निरीक्षण एवं छापे की कार्रवाई करेंगे। अनियमितता संज्ञान में आती है तो अविलंब कार्रवाई भी करेंगे।