फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team from Lucknow investigated Korgi sand site

लखनऊ से आई टीम ने कोरगी बालू साइट की जांच की

Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Team from Lucknow investigated Korgi sand site
दुद्धी। प्रमुख सचिव खनन के निर्देश पर लखनऊ से संयुक्त निदेशक जय प्रकाश के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को दोपहर कोरगी बालू साइट पहुंचकर जांच की। नदी में बाढ़ के कारण टीम ने कनहर नदी पुल के ऊपर से ही हुए खनन की जीपीएस नाप जोख की। इसके बाद टीम रजखड़ गांव स्थित भंडारण स्थल के लिए रवाना हुई।रजखड़ पहुंचकर डंप किये गए बालू की नापजोख की। प्रत्येक ढेर की जीपीएस रीडिंग ली गयी। जिससे भंडारण किये हुए रेत का आंकलन हो सके। संयुक्त खनन निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो ने विधानसभा में प्रश्न उठाया था कि दुद्धी में संचालित कोरगी बालू साइट पर रेत खनन में अनियमितताएं हैं। जहां खनन मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उसी क्रम में प्रमुख सचिव खनन के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम कोरगी बालू साइट की जांच को आई है। उन्होंने कहा कि नदी में बाढ़ के कारण गड्ढे भर गए हैं और नदी से माइनिंग बन्द है। जिससे जांच कर पाना संभव नहीं है। जीपीएस रीडिंग ली गयी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रजखड़ में डंप बालू के बावत बताया कि यहां नाप जोख की गई है। जिसका आंकलन मुख्यालय जाकर करेंगे। उसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर खान अधिकारी मिर्जापुर पंकज कुमार सिंह ,खनन सर्वेयर प्रयागराज योगेश शुक्ला व सोनभद्र खनन सर्वेयर संतोष पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed