फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team engaged in investigation of illegal mining in Billi-Markundi mine

बिल्ली-मारकुंडी के खदान में अवैध खनन की जांच हुई तेज

Sun, 13 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Team engaged in investigation of illegal mining in Billi-Markundi mine
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित एक खदान में हो रहे अवैध खनन के शिकायत की जांच तेज हो गई है। दूसरे दिन रविवार को भी एडीएम आशुतोष दूबे की अध्यक्षता मेें गठित टीमें ओबरा तहसील और खनिज विभाग के कार्यालय में पत्राविलयों को एकत्र करने में जुटी रही।
विज्ञापन

बिल्ली मारकुंडी के आराजी संख्या 4596, 4597 व 4599 पर सुरेश केशरी के नाम खनन पट्टा स्वीकृत रहा, जो बीते 12 मार्च 2020 को समाप्त हो चुका है। इसी खनन पट्टा में बीते 28 फरवरी 2020 को हुए खनन हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। इस खनन हादसे के समय सुरेश केशरी के ऊपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वही दुर्घटना के समय दोनों तरफ लगभग 100 फीट की खड़ी पहाड़ी थी। इस पहाड़ी के दक्षिण तरफ की पहाड़ी को 70 फीट तक बगल के पट्टाधारक द्वारा अवैध रूप से काटे जाने की शिकायत डीएम से की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की है। शनिवार को एडीएम के नेतृत्व में ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र, खान अधिकारी मो. महबूब, तहसीलदार और सर्वेयर संतोष पाल खनन स्थल पर पहुंच कर जांच किया। एडीएम ने खदान की मापी कराने के साथ ही आसपास के खदानों की भी रिपोर्ट तैयार करवाया। टीमें खदान का स्थलीय निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी आशुतोष दूबे ने कहा कि एक पट्टाधारक द्वारा अवैध खनन कराने की शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed