फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers' union opposed the merger of schools

Sonebhadra News: शिक्षक संघ ने विद्यालयों को जोड़ने का किया विरोध

Fri, 27 Jun 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union opposed the merger of schools
सोनभद्र। कम नामांकन वाले स्कूलों को कर्ज किए जाने की व्यवस्था के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि स्कूल पेयरिंग और मर्जिंग के कारण विद्यालय बच्चों के घर से दूर हो जाएंगे। भौगोलिक स्थितियों के कारण गरीब मजदूरों आदि के बच्चे शिक्षा से वंचित होने लगेंगे। यह स्थिति बच्चों के शिक्षा के प्रति मौलिक अधिकार एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना के विपरीत होगी। परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग और मर्जिंग जनता, छात्र, शिक्षक एवं शिक्षा के लिए हितकर नहीं है। विद्यालयों की पेयरिंग और मर्जिंग प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही साथ अनाधिकृत रूप से संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस मौके पर रणजीत कुमार सिंह, पवन सिंह, संध्या शाइन, अनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed