फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher cleans the school bathroom

स्कूल के बाथरूम को साफ कराती हैं टीचर

Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher cleans the school bathroom
वैनी। नगवां ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की शिकायत पर बीएसए ने जांच टीम गठित कर दी है। छात्राओं ने शिक्षिकाओं पर रात में पैर दबवाने और ऐसा न करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद बुधवार को ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह और बीडीओ राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहां कई खामियां सामने आई। सौ की जगह महज 48 छात्राएं मौजूद मिलीं।
विज्ञापन

नंदना गांव में संचालित विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं कक्षा तक की छात्राओं के रहने, खाने-पीने एवं पढ़ाई करने की सुविधा है। कक्षा-11 की छात्राओं ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर दो शिक्षिकाओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कहा कि दोनों शिक्षिका रात में उनसे पैर दबवाती हैं और पैर न दबाने पर डराती धमकाती हैं। जबरन बाथरूम साफ करवाया जाता है। नाश्ता व भोजन भी समय से मीनू के अनुसार नहीं मिलता। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिर्फ 48 छात्राएं मिली। छात्राओं ने बताया कि विषयवार कभी भी पढ़ाई नहीं होती। स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई है, जहां से आने जाने का दूसरा रास्ता भी बना हुआ है। जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि विद्यालय में काफी खामी मिली हैं। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय नंदना मामले की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed