फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Target increased at the last minute, but 75 purchasing centers closed

अंतिम समय में लक्ष्य बढ़ा, पर बंद हो गए 75 क्रय केंद्र

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Target increased at the last minute, but 75 purchasing centers closed
धान बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे किसानों को राहत देते हुए शासन ने अंतिम समय में साढ़े 14 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। विडंबना है कि लक्ष्य तो बढ़ गया लेकिन 75 क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। अब सिर्फ 25 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। उधर, केंद्र बंद होने के बाद भी तमाम किसान अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2021-22 में जिले में शासन की तरफ से पहले 15,580 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। धान खरीद के लिए जिले में कुल 100 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसमें खाद्य विभाग की 26 केंद्र, एफपीओ, एफपीसी के 10 केंद्र, पीसीएफ के 48 केंद्र, पीसीयू के 15 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर धान खरीद किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मौजूदा समय में पीसीएफ की एक क्रय केंद्र एवं खाद्य विभाग की 24 क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। खाद्य विभाग की दो केंद्र तुर्रा (बभनडीहा) और बभनी पर भी धान खरीद नहीं हो रही है। अन्य क्रय एजेंसियों की बाकी सभी धान क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। शासन से पहले से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 107 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शासन स्तर से जिले में करीब 1400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है। अब जिले में कुल करीब 16,980 मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। शासन की तरफ से 28 फरवरी तक धान खरीद की जानी है।
विज्ञापन

-----
अब तक 27,915 किसानों से धान खरीद
जिले में धान खरीद के लिए करीब 30 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें अब तक 27915 किसानों से धान खरीद की जा चुकी है। किसानों को कुल 32319.058 लाख का भुगतान किया जाना था। इसमें से 27903.130 लाख रुपये किसानों को भुगतान हो गया है। अभी 4415.93 लाख रुपये किसानों को धान का भुगतान किया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसानों की प्रतिक्रिया:
मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर चार फरवरी से धान तौल कराने के लिए नंबर लगाए हैं। मेरा सरजू 52 धान है। धान खरीद का आश्वासन दिया जा रहा है, इसी आस में धान लेकर खड़े हैं। - शंभू, तियरा, परासी पांडेय।
----
मंडी में मोटा धान खरीद किया जा रहा है। धान तौल कराने के लिए 20 दिन से क्रय केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। मंगलवार को नंबर आने पर धान तौल कराया जा रहा है। - मदन मोहन सिंह अक्छोर।

----
शासन की तरफ से धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है। जिले में कुल 20 से 25 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। शेष क्रय केंद्र पर शासन स्तर से खरीद बंद कर दी गई है। लक्ष्य के मुताबिक धान खरीद की जा रही है। किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। - संजय पांडेय, जिला खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed