फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tanker overturns in ditch, driver rescued after 18 hours

Sonebhadra News: टैंकर खाई में पलटा, 18 घंटे बाद निकाला गया चालक

Sun, 08 Dec 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tanker overturns in ditch, driver rescued after 18 hours
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में रेलवे गेट के किनारे शनिवार की रात 35 फीट गहरी खाई में डीजल लदा टैंकर पलट गया। इसके चलते चालक केबिन में फंस गया। गैस कटर से टैंकर का केबिन काटकर चालक को करीब 18 घंटे बाद निकाला गया। सीएचसी दुद्धी में चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे दुद्धी से आश्रम की ओर डीजल भरा टैंकर जा रहा था। झारोखुर्द के पास रेलवे क्राॅसिंग पार करते समय टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर रेलवे गेट की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे पानी से भरे खाई में पलट गया। हादसे में चालक टैंकर के केबिन में फंस गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह चालक को निकालने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद भी रात में टैंकर से चालक को नहीं निकाला जा सका। चालक राममूरत निवासी निजामाबाद आजमगढ़ पूरी रात पानी में पलटे टैंकर के केबिन में फंसा रहा। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलता रहा। करीब 18 घंटे बाद रविवार को दोपहर दो बजे चालक को बाहर निकालने के बाद सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ.शाह आलम अंसारी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। चालक को पैर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

---
हिंडाल्को से मंगाया गया क्रेन
टैंकर में फंसे चालक को निकालने के लिए प्रशासन ने हिंडाल्को से क्रेन मंगाया। इसके माध्यम से टैंकर को कुछ ऊपर उठाने के बाद गैस कटर से केबिन को काटा गया। तब चालक को निकाला जा सका। टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर चालक के परिजन धनंजय यादव, तीर्थ राज यादव, प्रशांत यादव, अर्जुन यादव व रिश्तेदार आजमगढ़ से पांच बजे भोर में घटनास्थल पर पहुंच गए। वे भी चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed