फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tanker overturned full of ethanol, two injured

एथनॉल से भरा टैंकर पलटा, दो जख्मी

Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tanker overturned full of ethanol, two injured
सलखन। मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड पर पेट्रोलियम पदार्थ एथनॉल से भरा 12 चक्का टैंकर अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे पलट गया। घटना में टैंकर चालक व खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद से एथनॉल लेकर टैंकर रायपुर जा रहा था। शनिवार की सुबह दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ के नीचे उतरते समय टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और टैंकर मार्ग के किनारे पलट गया। टैंकर में लदा एथनॉल मार्ग पर बहने लगा। ज्वलनशील पदार्थ बहते देख राहगीरों मे अफरातफरी मच गई। सूचना पर गुरमा चौकी पुलिस व प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जख्मी चालक परवेज अहमद व खलासी बन्नेलाल राजभर निवासीगण थाना सहजनवाँ जनपद गोरखपुर को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। सड़क पर बह रहे एथनॉल को फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी से साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed