फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Talibani punishment Scheduled Caste youth suspicion of theft electric shock given case registered

अमानवीय : चोरी के शक में अनुसूचित जाति के युवक को तालीबानी सजा, लगाया करंट, केस दर्ज; आरोपियों की तलाश

Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
सार

Sonbhadra News: पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते दो सितंबर को पांच-छह लोगों ने उसे मारा-पीटा। चोरी का आरोप लगाया। घसीट कर एक बांस में बांधकर फिर पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Talibani punishment Scheduled Caste youth suspicion of theft electric shock given case registered
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : istock

विस्तार

मोबाइल चोरी के आरोप में अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव का है। आरोप है कि मनबढ़ों ने पहले युवक को बांधकर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो करंट के झटके दिए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दुबेपुर गांव निवासी राकेश (32) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो सितंबर को करीब तीन बजे सिलहट बांध के पास लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान गांव के पांच-छह लोग वहां आए। उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की। उसे घसीट कर घर ले आए और घर के सामने बांध दिए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे रात भर बंधक बनाकर रखा। युवक के शरीर पर बिजली का करंट लगाकर चोरी कबूलवाने का भी प्रयास किया। उसके बाद सुबह उसे छोड़ दिया गया। दबंगों के डर से उसकी थाने पर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। गत पांच सितंबर को किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचा और एसपी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने तत्काल रायपुर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रायपुर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed