फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Talent shown in dance, singing and ramp walk

Sonebhadra News: नृत्य, गायन और रैंप वॉक में दिखाई मेधा

Fri, 12 Sep 2025 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in dance, singing and ramp walk
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित स्पर्धा में स्टेज पर प्रदर्शन करती महिलाएं।स्रोत संस्थान - फोटो : विद्यालय
शक्तिनगर। एनसीएल के अधिकारी क्लब सिंगरौली में गृहणियों के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें एनसीएल के सभी इकाइयों की 104 गृहणियों ने नृत्य, गायन, गजल, हास्य प्रसंग, रैंप वॉक में प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया।
टैलेंट शो का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) राजेश त्रिवेदी ने किया। गजल में दुद्धीचुआ की निधि वर्मा प्रथम, ककरी की बीना तिवारी द्वितीय और निगाही की शलिनी नन्होरिया तीसरे स्थान पर रहीं। गायन में कृष्णशिला की अंकिता विश्वकर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। निगाही की अनामिका श्रीवास्तव ने दूसरा और मुख्यालय की खुशबू सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एकल नृत्य में कृष्णशिला की संगीता पटेल पहले, मुख्यालय से काव्या दीक्षित दूसरे एवं एनएससी से सुमति माल्या तीसरे स्थान पर रहीं। हास्य प्रसंग में दुद्धीचुआ की अर्चना तिवारी ने प्रथम, बीना से आभा सिंह ने द्वितीय एवं मुख्यालय की माया प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रैंप वॉक में मुख्यालय की वैशाली तरुण सिन्हा विजेता, बीना की नैना सिंह और जयंत की निधि वर्मा उपविजेता रहीं। ग्रुप डांस में निगाही से पूजा तिवारी एवं ग्रुप विजेता तथा कृष्णशिला से लक्ष्मी प्रिया साहू एवं ग्रुप और दुद्धीचुआ से पुष्पा सिंह एवं ग्रुप उप विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि कृति महिला मंडल की अध्यक्ष बीके दुर्गा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नम्रता कुमार, संगीता नारायण, वीणा सिंह एवं रूबी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed