फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Takiya became the winner in junior category volleyball, Salkhan was the runner-up

Sonebhadra News: जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में तकिया बना विजेता, सलखन उपविजेता

Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Takiya became the winner in junior category volleyball, Salkhan was the runner-up
तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हुई खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वाॅलीबाल और एथलेटिक्स बालक-बालिका की प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद और वॉलीबाल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बालक वर्ग वाॅलीबाल प्रतियोगिता में तकिया, श्री एकेडमी, बभनौली, तियरा, चोपन, गुर्मा, स्टेडियम व सलखन की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहले राउंड के बाद तकिया, तियरा, स्टेडियम व सलखन सेमी फाइनल में पहुंचीं। सेमी फाइनल मुकाबले में तकिया ने तियरा को 21-19 से हराया, वहीं सलखन ने स्टेडियम को 21-20 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला तकिया बनाम सलखन के बीच तीन सेटों में खेला गया।कड़े मुकाबले के बाद तकिया ने अंतिम सेट 15-11 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सलखन उप विजेता रहा।
तकिया टीम से अमित, विनीत, अनुज और ऋषभ का प्रदर्शन शानदार रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शंभू सिंह, आशीष केशरी, राजेश चौबे उर्फ शिब्बू, कोच सुमंगला, तीरंदाजी कोच सुभाष कुमार, जगदंबा प्रसाद, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।



एथलेटिक्स में बच्चों का जोश देख बना माहौल
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सतीश यादव, 200 मीटर में जानिब अली, 800 मीटर में रोहित, 1500 मीटर में भावेश, लंबी कूद में भावेश, ऊंची कूद में अर्थव, गोला फेंक में नागेंद्र, जेवलिन थ्रो में साहिल ने पहला स्थान पाया। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हेमलता, 400 मीटर में सोनी, 1500 मीटर में खुशबू, लंबी कूद में सोनम, डिस्कस थ्रो में सोनम, जेवलिन थ्रो में चांदनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed