{"_id":"644173e4ef30b980390cbde6","slug":"take-quick-action-even-on-small-incidents-dig-sonbhadra-news-c-20-1-164938-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी-छोटी घटनाओं पर भी करें त्वरित कार्रवाई: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी-छोटी घटनाओं पर भी करें त्वरित कार्रवाई: डीआईजी
विज्ञापन
सोनभद्र। डीआईजी आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में अपराध समीक्षा बैठक की। नगर निकाय चुनाव और आगामी त्योहारों हो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।
डीआईजी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अतिरिक्त सतर्कता बरतें। छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने के लिए सभी सीओ और एसओ को सख्त निर्देश दिए। चुनाव के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बनाने, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए अभियान चलाने को कहा। डीआईजी ने कहा कि अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर को देखते हुए पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया जाए। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखें। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिया। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों को तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण की हिदायत दी। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आमजन से अपील की जाए। लंबित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराया जाए। पुलिस टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखे। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए। संभ्रांत व्यक्तियों के बीच में आपसी सौहार्द बनाए रखने के सम्बन्ध में बैठक करके समन्वय स्थापित करें। बैठक में एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी कालू सिंह, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।