फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take inspiration from Maharana Pratap-Laxmibai's life

महाराणा प्रताप-लक्ष्मीबाई के जीवन से लें प्रेरणा

Sat, 09 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Maharana Pratap-Laxmibai's life
सोनभद्र। क्षत्रिय महासभा की तरफ से शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डा. गोपाल सिंह के आवास पर भारत के वीर सपूत, महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप के अद्भुत शौर्य एवं साहस का जिक्र करते हुए देश के नौनिहालों, युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। लॉकडाउन के चलते बेहद ही सादे समारोह में मनाई गई जयंती में अधिकांश लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ऑनलाइन सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन

डा. गोपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप आजीवन देश की एकता और अखंडता के लिए विदेशी आक्रांताओं से संघर्ष करते रहे। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में े उनका दृढ़ संकल्प बना रहा। उन्होंने न केवल भारत के आन-बान-शान के लिए अपने जीवन का बलिदान किया बल्कि जाति-पाति, ऊंच-नीच से उपर उठकर सामाजिक समरसता का भी व्यापक संदेश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि चाहे महाराणा प्रताप का जीवन हो या लक्ष्मीबाई का। दोनों ने जीवन के अंतिम सांस तक विदेशी आक्रांताओं की अधीनता स्वीकार नहीं की। इस जज्बे, इस शौर्य को हमेशा रखना होगा। उपाध्यक्ष शीतला सिंह, शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि भारत देश वीरों का देश रहा है। यहां के अमर सपूतों ने कई ऐसी गाथाएं रची है, जिस पर देश का बच्चा-बच्चा गर्व करता है। वर्तमान परिस्थितियों में ऐसे वीर सपूतों की देश को बहुत जरूरत है। नई पीढ़ी को इसे समझना होगा और उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ना होगा। गजेंद्र सिंह, सोनेंद्र सिंह रघुवंशी, राहुल सिंह, अंकित सिंह ने भी राणा प्रताप के शौर्य और साहस का जिक्र करते हुए पदचिन्हों के अनुसरण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed