फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take care of cleanliness in puja pandals, don't play provocative songs

पूजा पंडालों में रखें सफाई का ध्यान, न बजाएं भड़काऊ गाने

Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Take care of cleanliness in puja pandals, don't play provocative songs
सोनभद्र। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। सभी पूजन समितियों के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम सौरभ गंगवार ने कहा कि जिन स्थानों पर पूजा पंडाल व प्रतिमा स्थापित की जाएंगी, वहां समितियां अपने वालेंटियर भी लगाएं, जिससे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में मदद मिले। पूजा पंडाल के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए जगह-जगह स्थानों पर कूड़ादान रखे जाएं, ताकि सफाई कर्मी कूड़ा का निस्तारण आसानी से कर सकें। मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था समय से कराई जाए। एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि संबंधित एसडीएम अपने तहसील क्षेत्रों में सीओ के साथ पंडालों व मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कमियों को दूर कराएं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों को मानक के अनुरूप ही अनुमति प्रदान करें। मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भड़काऊ, द्विअर्थी नारे, गाने आदि का इस्तेमाल न हो। बैठक में एएसपी कालू सिंह, एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा, सीओ राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed