फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   syber crime specialist posted in every police station

अब हर थाने में तैनात होंगे साइबर क्राइम विशेषज्ञ

Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
syber crime specialist posted in every police station
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन - फोटो : AmarUjala
 नक्सल प्रभावित जिले में साइबर क्राइम की छिटपुट घटनाएं होती हैं। साइबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति थाने या रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में मुकदमा पंजीकृत कराते हैं। लेकिन थानों में साइबर क्राइम विशेषज्ञ पुलिसकर्मी तैनात न होने से घटना का पर्दाफाश करने में दिक्कतें होती हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सभी थानों में एक-एक साइबर क्राइम विशेषज्ञ जवान को तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में महिला थाने को मिलाकर कुल 22 थाने हैं। लेकिन वर्तमान में एक भी थाने पर साइबर क्राइम विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। इस नाते थानों में साइबर अपराध के जो भी मुकदमे दर्ज होते हैं उसका निस्तारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पुलिस की मानें तो वर्ष 2015 में जिले में करीब आठ मामले साइबर क्राइम से संबंधित दर्ज हुए थे। इसमें से पांच मामलों का ही खुलासा हो पाया है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में भी कई मामले साइबर क्राइम के थानों और पुलिस चौकियों में पहुंचा। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने हर थाने पर एक साइबर क्राइम विशेषज्ञ पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है। ताकि साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सके। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन में जवानों को साइबर क्राइम के बारे में प्रशिक्षण देकर उनकी तैनाती थानों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति फोन कर खुद को बैंक का कर्मचारी बनकर बैंक का खाता नंबर या एटीएम का कोड पूछता है तो उसे कदापि न बताएं। इसकी सूचना नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को दें। क्योंकि साइबर क्राइम करने वाले आरोपी अधिकांश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के रहने वाले होते हैं। इसलिए आरोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed