फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Swings hang from the mango boughs; come, friend, let us celebrate the Teej festival...

Sonebhadra News: झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार...

Fri, 11 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Swings hang from the mango boughs; come, friend, let us celebrate the Teej festival...
रॉबर्ट्सगंज अरिहंत होटल में हरतालिका तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रतिभा
हरतालिका तीज के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित एक होटल परिसर में शुक्रवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इशिका चौबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर पहुंचीं। तीज के पारंपरिक गीतों, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे कार्यक्रम स्थल देर तक गुलजार रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जमकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन करने के पश्चात तीज के पारंपरिक गीतों से हुई। लोकगीतों की धुन छिड़ते ही महिलाएं उत्साह से झूम उठीं। ‘झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार’ जैसे लोकगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं ‘सावन आयो रे, सखियां झूला झूलें’ की धुन पर सामूहिक नृत्य ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। महिलाओं की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। महोत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से तीज की परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत किया। किसी ने पारंपरिक लोकगीत सुनाकर समां बांधा तो किसी ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सोलह शृंगार कर पहुंचीं महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच हंसी-ठिठोली का दौर भी चलता रहा। महोत्सव में मुख्य रूप से शीतल दहलान, कुसुम शर्मा, किरन त्रिपाठी, शशिबाला सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, मधु मौर्या, सुनीता सान्याल, साधना सारंग समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed