फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of teenager who went for picnic with friends

पिकनिक मनाने के गए किशोर की संदिग्ध हाल में मौत

Tue, 23 Aug 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of teenager who went for picnic with friends
दोस्तों के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने गए एक किशोर का शव मंगलवार को बरन नदी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बीजपुर बाजार निवासी सुनील उर्फ पीयूष (14) पुत्र वीरेंद्र राम अपने आठ दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित वरण नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इस बीच सुनील मौके से गायब हो गया। दोस्तों का ध्यान जब गया तो वे उसे ढूंढने लगे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों ने वापस आकर उसके दादा-दादी को जानकारी दी। उसके दादा चंद्रिका ने बीजपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह टीम के साथ सुनील को ढूंढने पहुंचे। रात में वह नहीं मिला। सुबह पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में उतर कर खोजबीन शुरू की तो नदी के किनारे पानी में उसका शव बरामद हुआ। उसके दाहिने गाल का मांस नोचा हुआ था और सर पर चोट लगी हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि नदी में ज्यादा पानी नहीं था। पानी में वह कैसे डूबा इसकी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना क्रम स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed