फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of a young man who slept at home

घर में सोए युवक की संदिग्ध हाल में हुई मौत

Sun, 21 Mar 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man who slept at home
बभनी। करकच्छी गांव में शनिवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर बभनी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव निवासी लालशाय (40) पुत्र रविलाल घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रविलाल ने बताया कि लालशाय रात में खाना खा कर सोने चला गया। थोड़ी देर बाद रात में दरवाजा खोलवाया गया तो दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो देखा कि वह चारपाई पर पड़ा रहा। जब उसे आवाज दिया गया तो कुछ नहीं बोला। रात में ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed