फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suraj will be the youngest chairman of the city

Sonebhadra News: नगर के सबसे युवा चेयरमैन होंगे सूरज

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suraj will be the youngest chairman of the city
घोरावल। घोरावल नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव नगर के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन हैं। वार्ड नंबर तीन निवासी 38 वर्षीय सूरज को राजनीति विरासत में मिली है। उनके परिवार की नगर व ग्रामीण इलाकों में अच्छी पकड़ है। बीए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त सूरज की माता उर्मिला श्रीवास्तव वर्ष 2000 में सपा के टिकट पर घोरावल नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन रह चुकी हैं। सूरज के बड़े भाई नीरज श्रीवास्तव मूर्तियां क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। पिता शिवब्रत लाल श्रीवास्तव ने करीब 30 साल तक सपा की राजनीति की है। सूरज और उनके पिता सपा से नगर के सभासद भी रह चुके हैं। पिछले चुनाव में सन 2017 में बसपा के टिकट पर 798 वोट पाकर सूरज तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद चुनाव के पहले वह सपा में चले गए लेकिन टिकट न मिलने पर फिर बसपा में आ गए और जोरदार जीत हासिल किया। सूरज की पत्नी आराधना गृहिणी हैं और एक पुत्री दीक्षा उम्र लगभग 7 वर्ष पुत्र खट्टू उम्र लगभग 5 वर्ष हैं। उनका व्यवसाय खेती बाड़ी है और अपराधिक विवरण शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed