फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supriya took charge of Duddhi police station, Vaishnavi became the headmistress.

Sonebhadra News: सुप्रिया ने संभाली दुद्धी थाने की कमान, वैष्णवी बनी प्रधानाध्यापक

Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

दुद्धी और विंढमगंज में मिशन शक्ति-5 के तहत छात्राओं सुप्रिया वर्मा और वैष्णवी केशरी ने एक दिन के लिए प्रमुख पदों की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल से छात्राओं को नेतृत्व का अनुभव मिला और सशक्तीकरण का संदेश गया।

विज्ञापन
Supriya took charge of Duddhi police station, Vaishnavi became the headmistress.
विण्ढमगंज क्षेत्र के काली मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

विस्तार

दुद्धी/विंढमगंज। मिशन शक्ति-5 के तहत शुक्रवार को दुद्धी क्षेत्र के प्रमुख पदों की कमान बेटियों ने संभाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की 12वीं की छात्रा सुप्रिया वर्मा को एक दिन के लिए महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं, विंढमगंज में कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा वैष्णवी केशरी ने प्रधानाध्यापिका का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

महिला थाना दुद्धी का प्रभार संभालने के बाद सुप्रिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181 जैसी सेवाओं के बारे में पूछा और थाने पर आईं महिलाओं की शिकायतें सुनीं। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, थाना प्रभारी स्वतंत्र सिंह और महिला थाना प्रभारी संतू सरोज की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रिया के आत्मविश्वास की सराहना की गई।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि मिशन शक्ति 5 के तहत सुप्रिया वर्मा को एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाए जाने से छात्राओं में सशक्तीकरण का संदेश जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. ऋतिका श्रीवास्तव, समायरा खान मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विंढमगंज में प्रधानाध्यापिका बनी वैष्णवी ने प्रार्थना सभा, उपस्थिति, शिक्षण कार्य का संचालन किया और अपने सहपाठियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। वैष्णवी ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने छात्राओं को विद्यालय संचालन बारे में जानकारी दी।

विण्ढमगंज क्षेत्र के काली मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

विण्ढमगंज क्षेत्र के काली मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed