फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply Roster Fails: Power Cuts in Rural Areas Lead to Drinking Water Crisis

आपूर्ति रोस्टर फेल : ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से पेयजल संकट

Sat, 22 Aug 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Supply Roster Fails: Power Cuts in Rural Areas Lead to Drinking Water Crisis
बीजपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आपूर्ति रोस्टर में अनियमितताओं के कारण बीजपुर और नधिरा उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली की भारी कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया गया था, वहीं उन्हें महज 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस कटौती का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप ने उनकी रातों की नींद भी उड़ा दी है। अधिकारियों की कथित लापरवाही और मनमानी के चलते ग्रामीण जनता त्रस्त है। जब इस बारे में पूछा जाता है, तो जवाब मिलता है कि 33 केवी फॉल्ट या आपातकालीन रोस्टरिंग के आदेश ऊपर से हैं, जिसके कारण बिजली काटनी पड़ रही है। अनिश्चितकालीन आपातकालीन रोस्टरिंग और फॉल्ट की घटनाओं से लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है। जीवीपीआर कंपनी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण गांवों में जल आपूर्ति करने में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीओ म्योरपुर शिवम् गुप्ता ने स्वीकार किया कि रात में सिरसोती में फॉल्ट था, लेकिन अन्य गांवों में आपूर्ति बहाल होनी चाहिए थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति से जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed