फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply is stalled for three days from Murdhwa drinking water project

मुर्धवा पेयजल परियोजना से तीन दिन से ठप है आपूर्ति

Sat, 08 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Supply is stalled for three days from Murdhwa drinking water project
रेणुकूट। क्षेत्र के निहाईपाथर गांव में लगी मुर्धवा पेयजल परियोजना से बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने से मुर्द्धवा, खाड़पाथर में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जल निगम के अवर अभियंता तीन दिनों से फोन ही नहीं उठा रहे हैं, जिससे वहां के लोगों को पता नहीं चल पा रहा है कि कब तक आपूर्ति सुचारु ढंग से बहाल होगी।
विज्ञापन

जल निगम के कर्मचारियों के अनुसार निहाईपाथर में वाल खराब है और अवर अभियंता कोविड पॉजिटिव होने के कारण होम आइसोलेशन में हैं। उनके द्वारा नगर पंचायत में इसकी मरम्मत के लिए पत्र दिया गया है। मुर्धवा व खाड़पाथर में पेयजल की समस्या को देखते हुए जल निगम द्वारा 22 करोड़ की लागत से निहाईपाथर में मुर्द्धवा पेयजल परियोजना लगाई गई है। नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। बीते तीन दिनों से पानी आपूर्ति ठप होने से दोनों जगह के निवासियों को चिंता है। कई घरों में लोग कनेक्शन लेकर पानी का इंतजार कर रहे हैं, मगर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए है। रेणुकूट नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला का कहना है कि उन्हें जल निगम से परियोजना को हैंड ओवर लेने के लिए पत्र मिला है, उसका सर्वे कराने के बाद हैंडओवर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण जहां भी उन्हें सूचना मिल रही है वहां टैंकर से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed