फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Super Strikers and Zen Vipers won the match

Sonebhadra News: सुपर स्ट्राइकर्स और जेन वाइपर्स ने जीता मैच

Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Super Strikers and Zen Vipers won the match
स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन क्लब नंबर-चार में चल रहे जेईपीएल-12 के नौवें दिन दो मैच खेले गए। इसमें सुपर स्ट्राइकर्स और जेन वाइपर्स ने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच रॉयल पैंथर्स और सुपर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर इं. अतुल मौर्य की कप्तानी में सुपर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी गति से रन जोड़ना शुरू किया। अंतिम तीन ओवरों में तेजी से 29 रन जोड़कर निर्धारित 10 ओवरों में कुल 60 रन बनाए। जवाब में इं. राजेश गौतम की कप्तानी में उतरी रॉयल पैंथर्स की टीम छह विकेट खोकर मात्र 56 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच इं. रामप्रवेश को दिया गया, जिन्होंने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच जेन वाइपर्स और मेगा वारियर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर इं. राजीव रंजन की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेन वाइपर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट पर 51 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मेगा वारियर्स की टीम इं. बबलू प्रजापति की कप्तानी में निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 46 रन ही बना सकी। जेन वाइपर्स ने यह मैच पांच रनों से जीत लिया। इं. जगदीश भारती को प्लेयर आफ द मैच चुना गया जिन्होंने 23 रनों का योगदान दिया और एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed