फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suhani, Jimmy and Praful became toppers after getting 99.6 percent

99.6 प्रतिशत पाकर सुहानी, जिम्मी और प्रफुल्ल बने टॉपर

Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Suhani, Jimmy and Praful became toppers after getting 99.6 percent
सोनभद्र। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में मेधावियों पर अंकों की बारिश हुई है। कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं में नंबर को लेकर सशंकित छात्र-छात्रा मंगलवार को रिजल्ट की घोषणा के बाद खुशी से झूम उठे। जिले में तीन मेधावी 99.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने। मेधावियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले लगाकर सफलता की बधाइयां दी। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों पर खूब आशीर्वाद बरसाया।
विज्ञापन

अन्य सभी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद से सीबीएसई 10वीं के परीक्षार्थी अपने नतीजे को लेकर बेचैन थे। 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद से उनकी बेकरारी चरम पर थी। रोजाना वह सीबीएसई की साइट से परिणाम के अपडेट ले रहे थे। मूल्यांकन के नए फार्मूले के कारण उनके चेहरे पर चिंता के भाव थे। मंगलवार को परिणाम की घोषणा के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। मनमाफिक अंक मिलने से वह फूले नहीं समा रहे थे। सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर की छात्रा जोएल जिम्मी और सुहानी तिवारी को सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। रेणुकूट के केशरी देवी कानोरिया विद्यालय के छात्र प्रफुल्ल यादव भी 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर्स की सूची में अव्वल रहे। इसी स्कूल के रोहित सिंह को 99.4 प्रतिशत तो सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर की खुशी और सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के अक्षत ठाकुर को 99.2 प्रतिशत अंक मिला। 98 से 99 प्रतिशत के बीच अंक पाने वालों की भी बड़ी संख्या रही। रिजल्ट की जानकारी होते ही टॉपर्स ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गले से लगा लिया। मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कोरोना की गंभीर चुनौतियों के बीच इस परिणाम को हर वर्ग ने सराहा।
विज्ञापन

दसवीं में चमके ऊर्जांचल के मेधावी
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में ऊर्जांचल के बच्चों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। सेंट जोसेफ रिहंदनगर और शक्तिनगर के बच्चों को परीक्षा में सर्वाधिक अंक मिले हैं। सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के छात्र अक्षत ठाकुर 99.2 फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान पाया। छात्रा अनीना मरिया जैकब 98.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और 98.2 प्रतिशत अंक के साथ भूमित तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के अध्यापक एस. विल्सन, अन्नू विल्सन, रश्मि श्रीवास्तव, रागिनी शर्मा, डेविस पीपी, जिम्मी थॉमस, सेनूमोन जोसेफ, बिजू वर्गीस, विमल शर्मा आदि ने भी खुशी जताई। उधर, डीएवी स्कूल परासी (अनपरा) के प्राचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विशाल कुमार 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 95.33 फीसदी अंक के साथ दीपक केशरी और मंगलम कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय और 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अब्दुल रज्जाक तृतीय स्थान पर रहे। एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सचिन कुमार सिंह व नेहा कुमारी 97 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। शांभवी सिंह व आदित्य कुमार जायसवाल 96.4, विनीता कुमारी यादव 96.2 प्रतिशत अंक पाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य उर्मिला त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed