फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sudhakar Mishra elected as president unopposed, Atul Patel General Secretary

निर्विरोध चुने गए सुधाकर मिश्रा अध्यक्ष, अतुल पटेल महामंत्री

Mon, 21 Dec 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sudhakar Mishra elected as president unopposed, Atul Patel General Secretary
राबर्ट्सगंज कचहरी में निविरोध नवनिर्वाचसत डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सत्र 2020-2021 का चुनाव परिणाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगजीवन सिंह एडवोकेट व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट ने सोमवार को घोषित कर दिया। अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र और महामंत्री पद पर अतुल पटेल निर्विरोध चुने गए। वकीलों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहरलाल मिश्रा, महामंत्री अतुल प्रताप पटेल, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) राजेंद्र कुमार यादव व अनिल कुमार चौधरी चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) लवकुश कुमार केसरी व अनिल कुमार चौरसिया निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) सतीश कुमार विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) मनोज कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) मनोज कुमार विश्वकर्मा बने। वहीं कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से ऊपर) नरेंद्र बहादुर सिंह, द्वारिका नाथ नागर, पंकज कुमार सिंह, संतोष पांडेय, अनुपम सिंह, प्रदीप कुमार व कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से नीचे) अंजली राय, चतुर्भुज शर्मा, जितेंद्र, संजय कुमार गोयल, जितेंद्र कुमार, आलमगीर शामिल हैं। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed