फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sudden incident happened in wedding ceremony that happiness turned into mourning

UP News: शादी के मंडप में अचानक हुआ ऐसा कि मातम में बदली खुशियां, मच गई चीख-पुकार

Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के मझौली गांव में डोली उठने से ठीक पहले दुल्हन के फूफा की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं।  बताया जा रहा है कि फूफा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

विज्ञापन
sudden incident happened in wedding ceremony that happiness turned into mourning
अस्पताल में मृत घोषित किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के मझौली गांव में शुक्रवार सुबह शादी के मंडप में दुल्हन के फूफा की मौत हो गई। मंडप में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह जमीन पर गिरे और कुछ ही देर में उनकी जान चली गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। परिजन शव लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन


मझौली गांव के ग्राम प्रधान शरद पनिका के बड़े भाई जमुना पनिका के बिटिया की गुरुवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके बहनोई संग्राम प्रसाद (40) निवासी सुलसुली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ भी आए थे। पिछले तीन दिनों से वह शादी की हर रस्म में उत्साह से शामिल हो रहे थे। गुरुवार रात बरात पहुंचने पर उनकी खूब खातिरदारी भी की।

विज्ञापन

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

जयमाल के बाद मंडप में शादी की रस्में शुरू हुईं। सुबह करीब पांच बजे वह किसी काम से उठकर घर के भीतर जाने लगे, अचानक सिर में चक्कर आने से वह गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तत्काल उनके पास पहुंचे। आनन-फानन उन्हें दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरा स्वास्थ्य खराब...मुझे जेल में मेवा और मिनरल वाटर मिले, बाहुबली विधायक रमाकांत की कोर्ट से गुहार

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  बताया जा रहा है कि फूफा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शादी के मंगल गीतों की जगह परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया। किसी तरह दुल्हन की विदाई हुई। परिजन शव लेकर बलरामपुर चले गए।

दुल्हे की बुआ पर मगरमच्छ ने किया हमला

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव में शुक्रवार को चौथी की रस्म के दौरान मगरमच्छ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घोरावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बभनी गांव निवासी रामबली के पुत्र का विवाह बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को मांगलिक रस्म चौथी के लिए दोपहर में परिवार के लोग गांव के कठहवा नदी के किनारे गए। स्नान के बाद महिलाएं बाहर निकल रही थी। उसी दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने दुल्हे की बुआ शिवकुमारी (45) निवासी कुशहरा थाना हलिया पर हमला कर दिया।

मगरमच्छ ने दाहिने हाथ को काटा

मगरमच्छ ने उनके दाहिने हाथ को चपेट में ले लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पास में ही काम कर रहे मजदूर उसे ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर मगरमच्छ के चंगुल से महिला को छुड़ाया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी घोरावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी वन कार्यालय को भी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन सप्ताह पहले भी गांव के युवक रामा आसरे के पैर को नहाने के दौरान मगरमच्छ ने जकड़ लिया था। किसी तरह से उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed