फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Such a view on the ghats, as if the stars have come down from the sky

घाटों पर बने ऐसे नजारे, मानो आसमान से उतर आए हों सितारे

Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Such a view on the ghats, as if the stars have come down from the sky
दुद्धी के शिवाजी तालाब पर देव दीपावली पर गंगा आरती करते भक्त। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। देव दीपावली पर सोमवार की शाम नदी, तालाब के तटों की आभा मन मोहती रही। असंख्य दीपों से जगमगाते घाट ऐसे लग रहे थे, मानो आसमान से सितारे धरती पर उतर आए हों। इस दौरान भव्य आरती और आतिशबाजी ने घाटों की सुंदरता में चार चांद लगाया। हजारों लोग इस अलौकिक पल के साक्षी बने। नगर के रामसरोवर तालाब पर हुए आयोजन में विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शाम से ही युवाओं और बच्चों की टोली घाटों पर रंगोली बनाने में जुट गई थी। मारवाड़ी युवा मंच के संयोजन में घाट पर 11 हजार दीप जलाए गए। इस दौरान बच्चों फैंसी ड्रेस, डांस और रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई। युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि युवा मंच हमेशा से नगर स्थित रामसरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। कार्यक्रम में महामंत्री शिखर केडिया, हिमांशु केजरीवाल, मारवाड़ी महिला मंच शाखा के अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आकाश जायसवाल, टीटू मेहता, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के अकड़हवा पोखरा पर संतोष पटेल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में घाटों की भव्य सजावट की गई। वाराणसी से आई टीम ने गंगा आरती की तर्ज पर तालाब के किनारे आरती उतारी। आतिशबाजी से आकाश नहा उठा। ओबरा/चोपन : रेणुका छठ घाट, सेक्टर आठ खेल मैदान, बिल्ली पोखरा सहित गीता मंदिर पर भव्य सजावट की गई। खेल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली से राष्ट्रीय एकता, निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान रेणुका छठ घाट पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया। रात्रि में घाट पर भोजपुरी गायिका कीर्तिराज व विजय चौहान, सेक्टर आठ खेल मैदान में टी सीरीज की चर्चित गायिका मोहिनी द्विवेदी व गायक पुनीत पागल बाबा के भजनों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, सीओ शंकर प्रसाद, थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, कन्हैया जायसवाल, योग गुरु अजय पाठक, संजय बैसवार, संग्राम मिश्रा, संकट मोचन झा आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज अकड़हवा तालाब पर देव दीपावली पर भव्य गंगा आरती करते भक्त।

राबर्ट्सगंज अकड़हवा तालाब पर देव दीपावली पर भव्य गंगा आरती करते भक्त।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं।संवाद

राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं।संवाद- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में देव दीपावली पर दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद

राबर्ट्सगंज संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में देव दीपावली पर दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed