फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Subsidy has been transferred to the accounts of 2.56 lakh beneficiaries of the Ujjwala Yojana in the district.

Sonebhadra News: जिले में उज्ज्वला योजना के 2.56 लाख लाभार्थियों के खाते में आई सब्सिडी

Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Subsidy has been transferred to the accounts of 2.56 lakh beneficiaries of the Ujjwala Yojana in the district.
कलेक्ट्रेट सभागार में उज्जवला योजना के लाभा​र्थियों के साथ अति​थिगण। स्रोत सूचना विभाग
सोनभद्र। होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। लखनऊ स्थित लोक भवन से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित करने की घोषणा की। सोनभद्र में उज्ज्वला योजना के 2.56 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में लाभार्थी परिवारों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि शासन की मंशा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की, जिससे उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो और घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं महिला सशक्तीकरण को मजबूती दे रही हैं। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुकूट ममता सिंह, पिपरी के दिग्विजय सिंह, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएसओ ध्रुव गुप्ता, एआरओ पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed