फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Studies could not start in Sanket Vidyalaya due to lack of benches and black boards

Sonebhadra News: बेंच और ब्लैक बोर्ड के अभाव में संकेत विद्यालय में नहीं शुरू हो सकी पढ़ाई

Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Studies could not start in Sanket Vidyalaya due to lack of benches and black boards
चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया गांव में बने संकेत विद्यालय में पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका है। दिव्यांग बच्चों के रजिस्ट्रेशन की कवायद चल रही है। 89 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। विद्यालय में अभी सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती हुई है। बेंच, ब्लैक बोर्ड आदि का अभाव है।
विज्ञापन

अगर पढ़ाई शुरू भी होती है तो एक शिक्षक के सहारे ही बच्चों का पठन-पाठन होगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो विद्यालय में जरूरी संसाधनों के लिए शासन से बजट मिल गया है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिंदुरिया में करीब 11 करोड़ की लागत से राजकीय संकेत मूकबधिर बालक इंटर कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां एक अप्रैल से पठन-पाठन शुरू होने का दावा किया जा रहा था। मगर अभी सिर्फ बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 बच्चों का पंजीकरण किया भी जा चुका है। कक्षा संचालन के लिए एक शिक्षक सुयश शुक्ला की तैनाती भी हो गई है। मगर अभी बच्चों के बैठने के लिए बेंच, ब्लैक बोर्ड आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
पहले सत्र में कक्षा छह और कक्षा नौ में पढ़ाई शुरू होनी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो विद्यालय में छूटे कार्यों को पूरा करने के लिए शासन से बजट कार्यदायी संस्था को मिल गया है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद ही कक्षा संचालन हो सकेगा।


बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अब तक 89 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। संसाधनों के अभाव में अभी कक्षा संचालन नहीं हो पा रहा है। जैसे ही व्यवस्था होती है कक्षा संचालन शुरू हो जाएगा। छह वर्ष या इससे अधिक उम्र के मूकबधिर बच्चों का नामांकन कराया जा सकता है। - विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article