फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students reached schools very less on the first day

स्कूलों में पहले दिन काफी कम संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students reached schools very less on the first day
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पढाई करती छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना के चलते करीब सात माह से बंद चल रहे विद्यालय शासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को खुले। फिलहाल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ही दो पालियों में पढ़ाई होनी है। पचास फीसदी बच्चों को ही अभिभावक की सहमति से कालेज बुलाने की व्यवस्था है। पहले दिन काफी कम विद्यार्थी पहुंचे। स्कूलों के गेट पर छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विद्यार्थियों को बैठाया गया।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय का संचालन दो पालियों में कक्षाएं चलीं। पहली पाली में सुबह 8.50 से 11.50 बजे तक कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं चली। दूसरी पाली में दोपहर 12.20 बजे से 3.50 बजे तक कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं चलीं। पहले दिन अभिभावकों की सहमति वाले कई बच्चे स्कूल नहीं गए। विद्यालयों के प्रबंध तंत्र ने मंगलवार से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का जायजा अमर उजाला टीम ने सुबह 9.30 बजे लिया। यहां कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राएं पढ़ती देखी गई। प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 40 छात्राएं कालेज पहुंचीं। दूसरी पाली में 35 छात्राएं विद्यालय आई हैं। कालेज में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 550 में से अधिकतर छात्राओं के अभिभावकों ने सहमति पत्र दे दिया है। बताया कि कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्राओं को बैठाया गया। छात्राओं को मास्क, सैनिटाइजर के साथ आने को कहा गया है। छात्राओं की विद्यालय गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मास्क पहुंची छात्राओं को विद्यालय की तरफ से मास्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राबट्र्सगंज के सिविल लाइंस रोड स्थित सेंट जेवियर्स उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में पहले दिन सिर्फ सात विद्यार्थी पहुंचे। इसमें दो छात्र सहमति पत्र जमा करने आए थे। यानी पहले दिन सिर्फ पांच बच्चों ने पढ़ाई की। प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अल्बर्ट प्रवीन लोबो ने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं में करीब 150 छात्र-छात्राएं हैं। इनमे से 45 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने सहमति पत्र दे दी है। विद्यालय का संचालन सुबह 8:45 से दोपहर 1:45 तक हो रहा है। मंगलवार से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed