फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students complained about tobacco in a small container; investigation claimed it was diabetes medication.

Sonebhadra News: छात्रों ने की डिब्बी में तंबाकू होने की शिकायत, जांच में शुगर की दवा होने का दावा

Tue, 06 Oct 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students complained about tobacco in a small container; investigation claimed it was diabetes medication.
दुद्धी पीजी कालेज में धरना पर बैठे छात्र-संवाद
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में शिक्षक के तंबाकू सेवन को लेकर की गई शिकायत और जांच रिपोर्ट से नाराज छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मृत्युंजय पांडेय, श्रेयांशु अग्रहरि, ओम अग्रहरि, करण सिंह राजपूत, एकलव्य प्रताप सिंह, अभय यादव और अर्श खान शामिल रहे। छात्रों का आरोप है कि एक प्राध्यापक के तंबाकू सेवन को लेकर शिकायत की गई थी। घटना के दौरान महिला शिक्षिका की ओर से वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई थी। बाद में तंबाकू निषेध समिति की रिपोर्ट में संबंधित डिब्बी में तंबाकू के बजाय शुगर की दवा होने का दावा किया गया। छात्रों ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित प्राध्यापक ने एफआईआर कराने और उनका शैक्षणिक भविष्य खराब करने की धमकी दी। साथ ही कॉलेज में प्रवेश से रोकने का भी आरोप लगाया। मामले की शिकायत आईजीआरएस पर किए जाने के बाद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने जानकारी ली। छात्रों के अनुसार वर्तमान में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित है। उन्होंने जांच पूरी होने तक संबंधित प्राध्यापक को निलंबित करने और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed