फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students burnt effigy of Social Welfare Department, demanded extension of date for filling scholarship form

छात्रों ने समाज कल्याण विभाग का फूंका पुतला, छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की

Mon, 21 Dec 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Students burnt effigy of Social Welfare Department, demanded extension of date for filling scholarship form
ओबरा पीजी कालेज गेट पर समाज कल्याण का पुतला फूंकते करते छात्र। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। स्थानीय पीजी कालेज के सामने सोमवार को छात्रसंघ महामंत्री हरज्योत सिंह मोंगा के नेतृत्व में छात्रों ने समाज कल्याण विभाग का पुतला फूंका। इस दौरान विरोध में नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

छात्रसंघ महामंत्री हरज्योत सिंह मोंगा ने कहा कि अभी-अभी महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं एवं द्वितीय, तृतीय वर्ष स्नातक के छात्र छात्राओं का प्रवेश भी नहीं हुआ है तो वह छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति का फॉर्म कैसे भरेंगे। अभी तीन से चार दिन पहले ही स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर आया है। छात्र छात्राएं इस रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना अपना फार्म कैसे पूरा कर पाएंगे। कहा कि सभी छात्र छात्राओं के हितों का ध्यान रखते हुए समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि जल्द से जल्द अग्रसारित करें अन्यथा छात्र छात्राएं उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

छात्र नेता शैलेश कुमार ने कहा कि हमारा जिला एक अति पिछड़ा क्षेत्र है जहां पर दूरदराज से अति गरीब मजदूर किसान परिवार के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं जिनकी शुल्क प्रतिपूर्ति का एकमात्र साधन छात्रवृत्ति है। इसे ध्यान देते हुए जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का फार्म भरने की तिथि अग्रसारित की जाए। छात्र नेता शुभम पटेल ने कहा कि छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने में तमाम प्रकार की परेशानियां आ रही हैं जिसमें इंटरनेट का फेल होना, सर्वर व्यस्त होना, उत्तर प्रदेश की छात्रवृत्ति वेबसाइट का सही से न चलने से तमाम प्रकार की परेशानियों से छात्र-छात्राएं जूझ रहे हैं। इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग जल्द जल्द छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि आगे बढाए। मौके पर मौजूद सभी छात्र छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाज कल्याण विभाग हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है तो छात्र-छात्राएं एक उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। पुतलादहन में संकाय अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अवधेश यादव, ओम प्रकाश कनोजिया, रणवीर यादव, आशीष यादव, प्रद्युम्न केसरी, प्रमोद सोनी, सत्येंद्र कुमार, सत्यम दुबे, अंकित तिवारी, निखिल, अमन भट्टाचार्य, अनुभव सिंह, संजय कुमार, मोहित कुमार, आशीष जयसवाल, ओमप्रकाश यादव, अवधेश यादव, नीरज यादव, राकेश कुमार आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed