{"_id":"6757421fa13e88988f017934","slug":"students-angry-over-bad-food-and-arrangements-took-out-a-procession-and-reached-tehsil-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-121464-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खराब भोजन और व्यवस्थाओं पर भड़के छात्र, जुलूस निकालकर पहुंचे तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खराब भोजन और व्यवस्थाओं पर भड़के छात्र, जुलूस निकालकर पहुंचे तहसील
विज्ञापन
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की।
उनका आरोप था कि विद्यालय में उन्हें न गुणवत्ता भोजन दिया जा रहा है और न ही चादर-कंबल मिल रहा। जूता-मोजा, ड्रेस जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम निखिल यादव ने छात्रों से वार्ता की। उन्हें आश्वासन देकर वापस विद्यालय भेजा।
समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में पिछले दिनों एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के निरीक्षण में भी काफी खामियां मिली थीं। छात्रों ने भोजन और अन्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद समाधान का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो सोमवार को छात्र खुद सड़क पर उतर आए। विद्यालय से जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे। विरोध प्रदर्शन देखते हुए कोतवाल मनोज कुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
छात्रों ने तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर नारेबाजी करते हुए डीएम और एसडीएम दुद्धी से मिलने की मांग की। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में जूता, मोजा, खाना, आवासीय विद्यालय में चादर और कंबल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं।
खाना भी बेहद खराब गुणवत्ता का दिया जा रहा है। एसडीएम निखिल यादव ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह विद्यालय पहुंचकर सारी व्यवस्था का जायजा लेंगे। छात्रों को शासन से मिल रही सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें जिस स्तर भी लापरवाही बरती जा रही होगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।