फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student union elections: 13 candidates nominated for various posts

छात्रसंघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Mon, 09 Jan 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Student union elections: 13 candidates nominated for various posts
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों के समर्थन में सैकड़ो युवा ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए नगर के अमवार मोड़ से जुलूस निकाला। जो तहसील मोड़, म्योरपुर तिराहा से होते हुए डिग्री कालेज पहुंचा और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि वर्ष 2019-20 में हुए छात्रसंघ चुनाव के बाद इस वर्ष चुनाव होने जा रहा है। जिससे छात्रों में एक अलग उत्साह दिखाई दे रहा है। एवीबीपी के चुनाव संयोजक नीरज शर्मा ने समर्थकों एवं उम्मीदवारों के साथ पूरे उत्साह में माँ काली मुहाल से जुलूस निकाला। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्यामू कुमार, उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्रेयांशु अग्रहरि, महामंत्री प्रत्याशी ऋषभ मिश्रा, कला प्रत्याशी शिवम कुमार , वाणिज्य संकाय प्रत्याशी पीयूष कुमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नित्यानंद मिश्र, रितेश मौर्य समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सपा छात्रसभा के चुनाव प्रभारी राजू शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकोँ के साथ डीहवार बाबा से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए पार्टी से घोषित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समरजीत अग्रहरि, महामंत्री पद के लिए विकास यादव, कला संकाय के लिए शिवकृपा का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनय जायसवाल, विशाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कालेज के छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश गौतम ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन 22-23 में विभिन्न पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिला किया। अध्यक्ष पद के तीन, उपाध्यक्ष के एक, महामंत्री के तीन, पुस्तकालय मंत्री के एक, कला संकाय तीन, वाणिज्य एक, विज्ञान के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। छात्रसंघ चुनाव के सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल श्रीकांत रॉय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, एसआई तेज प्रताप सिंह सहित पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed