फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student leaders burnt effigy of college administration

छात्र नेताओं ने फूंका महाविद्यालय प्रशासन का पुतला ।

Mon, 25 Jan 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Student leaders burnt effigy of college administration
ओबरा राजकीय पीजी कालेज गेट पर विद्यालय प्रशासन का पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर विभिन्न मांगों को लेकर आठ दिनों से अनशनरत छात्र नेताओं ने आक्रोशित होकर डिग्री कॉलेज चौराहे पर महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। आक्रोशित छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए, महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की सुविधा जल्द शुरू की जाए। कई वर्षों से लंबित दीपशिखा पत्रिका का प्रकाशन जल्द कराया जाए, महाविद्यालय में खेल व्यवस्था को पुन: व्यवस्थित किया जाए व खेल मैदान का सुंदरीकरण हो, छात्रावास की कुशल मरम्मत एवं सुंदरीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

छात्रसंघ वाणिज्य संकाय अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि वादा खिलाफी और छात्र हितों का हनन, महाविद्यालय प्रशासन की आदत बन चुकी है। बीते आठ दिनों से हम अनशन पर हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन हठी रवैया दिखा रहा है। ऐसी स्थिति में छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति छात्र हितों की अपनी मांगों को पूरा कराने हेतु जल्द ही आमरण अनशन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होगी। पुतला दहन के दौरान छात्र नेता अभिषेक सेठ, राहुल कुमार पांडेय, जुबेर अहमद, धीरज यादव, रितेश जायसवाल, वैभव सिंह, प्रियांशु जायसवाल, आनंद विश्वकर्मा, आदित्य नारायण, सुधाकर, अंशु गोड़, फैजल अहमद, विकास पाठक आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed